Event President’s Choice Central 2025-26

एमपीएफ प्रेसिडेंट चॉइस प्रस्तुत करते है 
!!!शिवांजली!!!
श्रद्धा से अर्पित, शिवजी को समर्पित✨

श्रावण मास की पुण्य वेला में शिवभक्ति से ओतप्रोत यह आयोजन, पुण्यधाम
आश्रम (कोंढवा) के हरियाली भरे शांत वातावरण में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत कांवड़ यात्रा से हुई, और श्रद्धा और भावना से प्रेरित
होकर इसमें आघोरी नृत्य, शिव तांडव, शिव विवाह एवं शिव लीला जैसे अनेक
भक्ति और सांस्कृतिक आयाम जोड़े गए।

इस अनोखी यात्रा में लगभग 237 सदस्य, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, पारंपरिक
वेशभूषा में सम्मिलित हुए। MPF सेंट्रल की सभी कमिटियां 12 अलग-अलग
ज्योतिर्लिंगों में विभाजित थीं। सभी ने गंगा जल और कांवड़ को अपने कंधों पर
लेकर यात्रा प्रारंभ की और शिव मंदिर पहुँचे, जहाँ शिवलिंग पर जल अर्पण किया
गया और गुफा दर्शन के साथ भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए शिवजी का
आशीर्वाद प्राप्त किया।

आघोरी साधु द्वारा भक्तों पर भस्म लगाई गई, जो शिवजी की दिव्यता का
प्रतीक है।
जल अर्पण के पश्चात फूल व बेलपत्र अर्पण किया गया, और प्रसाद स्वरूप ठंडाई
का भी आनंद लिया गया।

इसके पश्चात सभागार में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं —

 शिव तांडव नृत्य,

 शिव-पार्वती विवाह का दिव्य चित्रण,

 पीसी कमिटी द्वारा शिव भक्ति गीतों पर समूह नृत्य।

अंत में MPF परिवार द्वारा शिव आरती की गई जिससे सम्पूर्ण वातावरण
भक्तिमय हो गया। तत्पश्चात MPF के आगामी कार्यक्रमों — महेश गौरव, रेफरल
कनेक्ट एवं दीवाली मिलन — की झलक प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम के समापन से पूर्व पीसी डायरेक्टर ने आभार प्रदर्शन किया और सभी
को धन्यवाद ज्ञापित किया।

अंतिम चरण में गौ सेवा का आयोजन हुआ जहाँ सभी सदस्यों ने गौमाता को
घास अर्पित कर अपना कृतज्ञता भाव प्रकट किया।

कार्यक्रम का समापन शिव प्रसाद / स्वादिष्ट भंडारे के साथ हुआ, जिसका सभी
ने आनंद उठाया।

The “Anand Utsav,” as the name suggests, was a joyous celebration, embraced in an anandmai vatavaran. With rain pouring down throughout the event, it felt as though nature itself was blessing the occasion, reminiscent of the night Lord Krishna was born, which was also marked by a divine downpour. Celebrated on Friendship Day, the event beautifully captured the theme of friendship and bonding, core values of MPF. A special focus was placed on the legendary friendship of Krishna and Sudama, an iconic and heartfelt symbol of devotion, which was depicted in the Krishna-Sudama Milan jhanki. This portrayal reminded everyone of the purity and selflessness in true friendship.

Conducted by Kamlesh Ji Maharaj, the celebration featured four enchanting jhankis: the birth of Krishna, Dahi Handi, Govardhan Parvat, Krishna-Sudama Milan, and the lively Raas Lila, which brought everyone together in devotion and joy. Embracing the theme of simplicity and creativity, the event was organized with available resources, showing that true festivity comes from the heart. Later, the gathering enjoyed a grand Chappan Bhog, a playful ful ki holi, and a reverent aarti.
Delicious food added to the experience, making this Anand Utsav a beautiful blend of spirituality, simplicity, friendship, and joy for all who attended.